Proton VPN के साथ RAI को अनब्लॉक कैसे करें
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणी
- स्ट्रीम गाइड
Radiotelevisione italiana, यानी RAI, इटली की राष्ट्रीय सार्वजनिक प्रसारण कंपनी है। इसकी एक free स्ट्रीम और वीडियो-ऑन-डिमांड सेवा RaiPlay भी है, जिसका इस्तेमाल Il Commissario Montalbano या Tutto Può Succedere जैसे क्लासिक्स देखने के लिए किया जा सकता है।
Proton VPN के उपयोगकर्ता चाहे कहीं भी हों, RAI पे अपने सभी मनपसंद शो देख सकते हैं!
इसके अलावा, Proton VPN से आप Disney+, Max, Netflix, और Amazon Prime Video भी स्ट्रीम कर सकते हैं।
Proton VPN के साथ RAI कैसे देखें
इटली में मौजूद किसी भी Plus सर्वर से कनेक्ट करें। Plus सर्वर Plus, Unlimited, Duo, Family, और Visionary प्लान के सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध हैं।
Proton VPN, कॉपीराइट नियमों को बायपास करने के लिए हमारी VPN सर्विस के इस्तेमाल को मंजूरी नहीं देता।
स्टेप 1:
Proton VPN की पेड सदस्यता लें
अगर आपके पास पहले से VPN Plus, Proton Unlimited(नई विंडो), Duo, Family, या Visionary (सिर्फ लेगेसी उपयोगकर्ताओं के लिए) का खाता है, तो सीधे स्टेप 2 पे जा सकते हैं।
अगर आप नए उपयोगकर्ता हैं, तो Proton VPN के लिए साइनअप करें।
अगर आपके पास पहले से Free प्लैन है, तो साइनइन करके और अपने खाते के सदस्यता पेज से मनचाहा प्लैन चुनकर अपना खाता अपग्रेड करें।
स्टेप 2:
RaiPlay खाता बनाएँ
अगर आपके पास पहले से RaiPlay खाता है, तो सीधे स्टेप 3 पे जा सकते हैं
RAI ऑनलाइन देखने के लिए आपको एक RaiPlay खाते की ज़रूरत होगी। RaiPlay(नई विंडो) free है, और आपके खाते का इस्तेमाल RAI के रेडियो प्रोग्राम सुनने के लिए भी किया जा सकता है।
स्टेप 3:
हमारा VPN ऐप इंस्टॉल करें
अपने ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए Proton VPN ऐप डाउनलोड करें। आप Windows, macOS, और Linux डिवाइस पे, या अपने Android या iOS डिवाइस से, अपने मनपसंद शो सुरक्षित रूप से स्ट्रीम कर सकते हैं। अगर आपके पास Android TV है, तो बीटा टेस्टिंग प्रोग्राम में शामिल होकर ऐप को सीधे अपने डिवाइस पे इंस्टॉल कर सकते हैं।
- Proton VPN Windows ऐप डाउनलोड करें(नई विंडो)
- Proton VPN macOS ऐप डाउनलोड करें(नई विंडो)
- Proton VPN Linux ऐप डाउनलोड करें(नई विंडो)
- Proton VPN Android ऐप डाउनलोड करें(नई विंडो)
- Proton VPN iOS ऐप डाउनलोड करें(नई विंडो)
- Android TV के लिए Proton VPN डाउनलोड करें(नई विंडो)
इंस्टॉलेशन में मदद के लिए, ये रही हमारी सहायता गाइड:
- Windows सहायता गाइड
- macOS सहायता गाइड
- Linux सहायता गाइड
- Android सहायता गाइड
- iOS सहायता गाइड
- Android TV सहायता गाइड
स्टेप 4:
Proton VPN के साथ सुरक्षित रूप से RAI देखना शुरू करें!
अब आप Proton VPN के साथ RAI के शो सुरक्षित रूप से स्ट्रीम करने के लिए तैयार हैं। बस इटली के किसी सर्वर से कनेक्ट करें, RaiPlay में लॉगइन करें, और आराम से देखें।
अगर आपको RaiPlay देखने में समस्या आती है, तो कृपया ये आज़माएं:
- Proton VPN एप्लीकेशन और VPN कनेक्शन फिर से शुरू करें
- अपना ब्राउज़र कैश हटाएं
- कोई दूसरा ब्राउज़र इस्तेमाल करें
- अपना डिवाइस वापिस शुरु करें
- अपना DNS कैश हटाएं
नोट: RAI हमेशा काम नहीं कर सकता। अगर आपने सभी संभावित विकल्प आज़मा लिए हैं और फिर भी समस्या आ रही है, या आपका कोई सवाल है, तो कृपया हमारी स्ट्रीम समस्या निवारण गाइड देखें या हमारी सहायता टीम से संपर्क करें।