Proton VPN होमपेज

Proton VPN के साथ Peacock कैसे देखें

पढ़ने का समय
1 मिनट
श्रेणी
स्ट्रीम गाइड

2020 में लॉन्च हुआ Peacock एक स्ट्रीम सर्विस है जिसकी खासियत NBC नेटवर्क का कंटेंट है (“Peacock” नाम NBC के रंग-बिरंगे लोगो से लिया गया है)। इस सर्विस में मुख्य रूप से NBCUniversal स्टूडियो और दूसरे तीसरें-पार्टी कंटेंट प्रोवाइडर्स के सीरीज़ और फिल्म कंटेंट शामिल हैं, जिनमें टीवी सीरीज़, फिल्में, खबरें और खेल प्रोग्राम शामिल हैं।

Peacock देखने के लिए सिर्फ अमेरिका में स्थित Proton VPN IP पते की जरूरत है।

Proton VPN के साथ Peacock कैसे देखें

किसी भी प्लस सर्वर से कनेक्ट करें जो अमेरिका में स्थित हो. प्लस सर्वर Plus, Unlimited, Duo, Family और Visionary प्लान के सदस्यों के लिए उपलब्ध हैं।

बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए हमारा सुझाव है कि आप अपने स्थान के सबसे करीब वाले US सर्वर से कनेक्ट करें।

स्टेप 1:

Proton VPN सदस्यता लें

अगर आपके पास पहले से VPN Plus, Proton Unlimited(नई विंडो), Duo, Family, या Visionary (सिर्फ लेगेसी उपयोगकर्ताओं के लिए) का खाता है, तो सीधे स्टेप 2 पे जा सकते हैं।

अगर आप नए उपयोगकर्ता हैं, तो Proton VPN के लिए साइनअप करें।

अगर आपके पास पहले से Free प्लान है, तो साइनइन करके और अपने खाते के सदस्यता पेज पे VPN Plus या Proton Unlimited चुनकर अपना खाता अपग्रेड करें।

स्टेप 2:

हमारा VPN ऐप इंस्टॉल करें

अगर आपने हमारा कोई ऐप पहले से इंस्टॉल किया है, तो सीधे स्टेप 3 पे जा सकते हैं।

आपको अपने ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए Proton VPN ऐप डाउनलोड करने की ज़रूरत है। आप Windows, macOS और Linux डिवाइसेज़ पे या चलते-फिरते Android या iOS डिवाइस से अपने मनपसंद शो सुरक्षित रूप से स्ट्रीम कर सकते हैं।

अगर आपके पास Android TV है, तो आप बीटा टेस्टिंग प्रोग्राम में शामिल हो सकते हैं और ऐप को सीधे अपने डिवाइस पे इंस्टॉल कर सकते हैं।

इंस्टॉलेशन में मदद के लिए, ये रही हमारी सहायता गाइड:

नोट: आप iOS पे Peacock सिर्फ Peacock ऐप से ही एक्सेस कर सकते हैं, जो सिर्फ अमेरिकी App Store के संस्करण में उपलब्ध है।

स्टेप 3:

अमेरिका में किसी प्लस सर्वर से कनेक्ट करें।

स्टेप 4:

एक Peacock(नई विंडो) खाते के लिए साइनअप करें

Peacock Premium में 20,000 घंटे का कंटेंट उपलब्ध है, जिसमें NBC ओरिजिनल्स (जैसे Brave New World), पिछले दिन प्रसारित हुए NBC शोज़, और (काफी नई) फिल्मों का बड़ा चयन शामिल है। इसमें English Premier League जैसे खेल कार्यक्रमों का एक्सेस भी शामिल है।

आप Peacock वेबसाइट पे अपने खाते के एरिया में जाकर प्रीमियम खाते में अपग्रेड कर सकते हैं।

अगर आपके पास Xfinity या Cox की सदस्यता पहले से है, तो आप Peacock प्रीमियम को किसी अतिरिक्त खर्च के बिना एक्सेस कर सकते हैं।

स्टेप 5:

आराम करें और Proton VPN के साथ Peacock का आनंद लें!

Peacock खाते के लिए साइनअप करने के बाद, बस US में किसी Proton VPN Plus सर्वर से कनेक्ट करें और Peacock पे कंटेंट का आनंद लें।

अगर आपको Peacock देखने में समस्या आती है, तो कृपया नीचे दिए गए तरीके आज़माएं:

नोट: अगर आपने सभी संभावित विकल्प आज़मा लिए हैं और फिर भी समस्या बनी हुई है, या आपका कोई सवाल है, तो कृपया हमारी स्ट्रीम समस्या निवारण गाइड देखें या हमारी सहायता टीम से संपर्क करें(नई विंडो)।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me