Proton VPN होमपेज

Proton VPN से Crunchyroll को अनब्लॉक कैसे करें

पढ़ने का समय
1 मिनट
श्रेणी
स्ट्रीम गाइड

Crunchyroll(नई विंडो) एक अमेरिकी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है जो मुख्य रूप से एनीमे और मंगा कंटेंट स्ट्रीम करता है। आप बिना खाता बनाए भी मुफ्त में Crunchyroll स्ट्रीम कर सकते हैं, हालांकि Crunchyroll लाइब्रेरी में कुछ शो सिर्फ पैसे वाले खाते से उपलब्ध हैं। Crunchyroll सभी स्थानों पे उपलब्ध नहीं है, लेकिन अमेरिका में मौजूद किसी Proton VPN स्ट्रीमिंग सर्वर से कनेक्ट करके आप इस स्ट्रीमिंग सर्विस को अनब्लॉक कर सकते हैं।

इस आर्टिकल में समझाया गया है कि आप Proton VPN का इस्तेमाल करके Crunchyroll कैसे देख सकते हैं:

आप Proton VPN का इस्तेमाल करके अमेरिका की दूसरी लोकप्रिय स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ को भी अनब्लॉक कर सकते हैं, जिनमें Netflix, Disney+, और Amazon Prime Video के अमेरिकी संस्करण शामिल हैं।

हमारी स्ट्रीम गाइड में उन सभी स्ट्रीम सर्विस की लिस्ट दी गई है जिन्हें हम सपोर्ट करते हैं।

ब्राउज़र से Proton VPN के साथ Crunchyroll कैसे देखें

1. अगर आपने अभी तक नहीं किया है, तो आपको अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।

2. Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ इस्तेमाल करने के लिए आपको एक पैसे वाला Proton VPN प्लैन चाहिए। अगर आपके पास पहले से Proton VPN Free plan है, तो आप लॉगइन करके और अपने खाते के डैशबोर्ड से मनचाहा प्लैन चुनकर अपना खाता अपग्रेड कर सकते हैं।

अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां से Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं(नई विंडो)।

3. Proton VPN में लॉगइन करें और अमेरिका में मौजूद किसी भी प्लस सर्वर से कनेक्ट करें।

4. Crunchyroll की वेबसाइट https://www.crunchyroll.com/(नई विंडो) पे देखें। अगर आप पूरे Crunchyroll कैटलॉग को एक्सेस करना चाहते हैं, तो आपको पैसे वाले खाते के लिए साइनअप करना(नई विंडो) भी होगा। हालांकि, आप Free खाते(नई विंडो) से या बिना कोई खाता बनाए भी Crunchyroll पे कुछ कंटेंट देख सकते हैं।

5. Proton VPN के साथ सुरक्षित स्ट्रीमिंग के लिए अपना मनपसंद एनीमे शो खोजें या ब्राउज़ करें!

Proton VPN के साथ iOS और Android पे Crunchyroll कैसे देखें

1. अगर आपने अभी तक नहीं किया है, तो आपको अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।

2. Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ इस्तेमाल करने के लिए आपको एक पेड Proton VPN प्लैन चाहिए। अगर आपके पास पहले से Proton VPN Free plan है, तो आप लॉगइन करके और अपने खाते के डैशबोर्ड से मनचाहा प्लैन चुनकर अपना खाता अपग्रेड कर सकते हैं।

अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां से Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं(नई विंडो)।

3. Proton VPN में लॉगइन करें और अमेरिका में मौजूद किसी भी प्लस सर्वर से कनेक्ट करें।

4. अपने डिवाइस के लिए Crunchyroll ऐप डाउनलोड करें:

नोट: Crunchyroll का iOS ऐप और Crunchyroll का Android ऐप सिर्फ उन स्थानों पे उपलब्ध हैं जिन्हें Crunchyroll अभी सपोर्ट करता है।

5. ऐप के होमपेज पे आप खाता बनाएं, लॉगइन, या Crunchyroll ब्राउज़ करें चुन सकते हैं। Crunchyroll ब्राउज़ करें चुनने से आप बिना लॉगइन किए कुछ कंटेंट देख सकते हैं। ज़्यादा कंटेंट और खास खासियतों को एक्सेस करने के लिए आप खाता बना सकते हैं या प्रीमियम खाते के लिए साइनअप कर सकते हैं।

Android TV पे Proton VPN के साथ Crunchyroll कैसे देखें

1. अपनी Android TV पे Proton VPN का इस्तेमाल करके Crunchyroll देखने के लिए, आपको पहले Android TV Proton VPN ऐप डाउनलोड करना(नई विंडो) होगा। Android TV सेटअप करने और सही सर्वर से कनेक्ट होने के स्टेप्स के लिए हमारी Android TV सहायता गाइड देखें।

2. अपनी Android TV डिवाइस से अमेरिका में मौजूद किसी प्लस सर्वर से कनेक्ट करें। हमारे प्लस सर्वर से कनेक्ट होने के लिए आपको पैसे वाली Proton VPN सदस्यता चाहिए। आप यहां से प्लस या Unlimited प्लैन ले सकते हैं(नई विंडो) या लॉगइन करके और अपने डैशबोर्ड से मनचाहा प्लैन चुनकर अपना मौजूदा Proton VPN प्लैन अपग्रेड कर सकते हैं।

3. अपनी Android TV डिवाइस पे Crunchyroll ऐप(नई विंडो) इंस्टॉल करें और अगर आपके पास पहले से खाता नहीं है तो खाता बनाएं।

4. Crunchyroll ऐप खोलें और अपने खाते में लॉगइन करें या सीधे ब्राउज़ करना शुरू करें। अब आप Proton VPN के साथ अपनी Android TV पे सुरक्षित रूप से अपना सारा मनपसंद एनीमे देख सकते हैं!

Crunchyroll स्ट्रीमिंग समस्याओं का समस्या निवारण

अगर ऊपर दिए स्टेप्स फॉलो करने के बाद भी Crunchyroll काम नहीं कर रहा है, तो नीचे दिए समस्या निवारण विकल्प आज़माएं।

1. Proton VPN ऐप वापिस शुरु करें और नया VPN कनेक्शन शुरू करें।

2. अगर आप Crunchyroll को अपने ब्राउज़र के ज़रिए एक्सेस कर रहे हैं, तो अपना ब्राउज़र कैश हटाने(नई विंडो) की कोशिश करें।

3. अपना डिवाइस वापिस शुरु करें।

4. अपना DNS कैश हटाएं (Windows, Mac, या Linux)।

अगर इनमें से कोई भी विकल्प काम नहीं करता, तो कृपया हमारी स्ट्रीम समस्या निवारण गाइड देखें या हमारी सहायता टीम से संपर्क करें(नई विंडो)।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me