Proton VPN की मदद से YouTube TV कैसे देखें
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणी
- स्ट्रीम गाइड
YouTube TV, Google की एक अमेरिकी टेलीविज़न स्ट्रीम सर्विस है। ये 100 से ज़्यादा टेलीविज़न नेटवर्क से कई लाइव स्ट्रीम चैनल ऑफ़र करती है, जिनमें ABC, NBC, CBS, Fox, The CW, PBS और भी ज़्यादा शामिल हैं। ये ऑन-डिमांड कंटेंट और एक “वर्चुअल DVR” भी ऑफ़र करती है, जिससे लाइव कंटेंट रिकॉर्ड करके क्लाउड में सेव किया जा सकता है।
YouTube TV की बेस सदस्यता सालाना फीस पे उपलब्ध है, लेकिन आजकल की अमेरिकी स्ट्रीम सर्विसेज़ के मुकाबले अनोखी बात ये है कि इसमें 14 दिन का मुफ्त ट्रायल मिलता है। एक्स्ट्रा शो एक्सेस करने के लिए ऐड-ऑन सर्विसेज़ (जैसे STARZ, HBO Max और Showtime) भी खरीदे जा सकते हैं।
इस आर्टिकल में समझाया गया है कि YouTube TV देखने के लिए Proton VPN का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है:

Proton VPN का इस्तेमाल करके दूसरी पॉपुलर स्ट्रीम सर्विसेज़ को भी अनब्लॉक किया जा सकता है, जिनमें Netflix, Disney+ और Amazon Prime Video शामिल हैं।
हमारी स्ट्रीम गाइड में उन सभी स्ट्रीम सेवाओं की सूची है जिनके लिए हम सहायता देते हैं।
ब्राउज़र से Proton VPN की मदद से YouTube TV कैसे देखें
1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।
2. Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीम सर्विसेज़ इस्तेमाल करने के लिए आपको Proton VPN Plus, Unlimited या कोई भी family plan (Duo, Family) चाहिए। अगर आपके पास पहले से Proton VPN Free plan है, तो लॉगइन करके और अपने खाते के डैशबोर्ड से मनचाहा प्लैन चुनकर अपना खाता अपग्रेड करें।
अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो यहां से पैसे वाले प्लैन के लिए साइनअप करें।
3. Proton VPN में लॉगइन करें और अमेरिका में स्थित किसी भी (non-TOR) Plus सर्वर से कनेक्ट करें।

4. YouTube TV की वेबसाइट tv.youtube.com(नई विंडो) पे जाएं और अपने Google खाते से साइनइन करें। इसके बाद अपना मुफ्त ट्रायल एक्टिवेट किया जा सकता है या सदस्यता खरीदी जा सकती है (अगर पहले से नहीं है), या अगर सदस्यता पहले से है तो बस YouTube TV देखना शुरू किया जा सकता है।
अब Proton VPN के साथ सुरक्षित रूप से देखने के लिए कोई शानदार टीवी शो, फिल्म या खेल कार्यक्रम चुनें!
iPad और iPhone पे Proton VPN की मदद से YouTube TV कैसे देखें
YouTube TV के ऐप Android(नई विंडो) और iOS और iPadOS(नई विंडो) के लिए उपलब्ध हैं, लेकिन इन्हें सिर्फ अमेरिका के App Store या प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।
2. Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीम सर्विसेज़ इस्तेमाल करने के लिए आपको Proton VPN Plus, Unlimited या कोई भी family plan (Duo, Family) चाहिए। अगर आपके पास पहले से Proton VPN Free plan है, तो लॉगइन करके और अपने खाते के डैशबोर्ड से मनचाहा प्लैन चुनकर अपना खाता अपग्रेड करें।
अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो यहां से Plus प्लैन के लिए साइनअप करें।
3. Proton VPN में लॉगइन करें और अमेरिका में स्थित किसी भी (non-TOR) Plus सर्वर से कनेक्ट करें।

4. YouTube TV ऐप डाउनलोड करें और अपने Google खाते से साइनइन करें। इसके बाद अपना मुफ्त ट्रायल एक्टिवेट किया जा सकता है या सदस्यता खरीदी जा सकती है (अगर पहले से नहीं है), या अगर सदस्यता पहले से है तो बस YouTube TV देखना शुरू किया जा सकता है।
अब Proton VPN के साथ सुरक्षित रूप से देखने के लिए कोई शानदार टीवी शो, फिल्म या खेल कार्यक्रम चुनें!
Android TV पे Proton VPN की मदद से YouTube TV कैसे देखें
Android TV के लिए YouTube TV ऐप अमेरिका में उपलब्ध है।
1. अपने Android TV पे Proton VPN का इस्तेमाल करके YouTube TV देखने के लिए सबसे पहले Android TV Proton VPN ऐप डाउनलोड करें। Android TV सेटअप करने और सही सर्वर से कनेक्ट करने के स्टेप्स के लिए हमारा Android TV सहायता गाइड देखें।
2. Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीम सर्विसेज़ इस्तेमाल करने के लिए आपको Proton VPN Plus, Unlimited या कोई भी family plan (Duo, Family) चाहिए। अगर आपके पास पहले से Proton VPN Free plan है, तो लॉगइन करके और अपने खाते के डैशबोर्ड से मनचाहा प्लैन चुनकर अपना खाता अपग्रेड करें।
अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं।
3. Proton VPN में लॉगइन करें और United States में मौजूद किसी भी प्लस सर्वर से कनेक्ट करें।
4. अपने Android TV डिवाइस पे YouTube TV ऐप इंस्टॉल करें और अपने Google खाते से साइनइन करें। इसके बाद अपना मुफ्त ट्रायल एक्टिवेट किया जा सकता है या सदस्यता खरीदी जा सकती है (अगर पहले से नहीं है), या अगर सदस्यता पहले से है तो बस YouTube TV देखना शुरू किया जा सकता है।
अब Proton VPN के साथ सुरक्षित रूप से देखने के लिए कोई शानदार टीवी शो, फिल्म या खेल कार्यक्रम चुनें!
YouTube TV की स्ट्रीम समस्याओं का समस्या निवारण
ऊपर दिए गए स्टेप्स फॉलो करने के बाद भी अगर YouTube TV काम नहीं कर रहा है, तो नीचे दिए गए समस्या निवारण विकल्प आज़माएं।
- Proton VPN ऐप को वापिस शुरु करें और एक नया VPN कनेक्शन शुरू करें।
- अगर YouTube TV को अपने ब्राउज़र के ज़रिए एक्सेस किया जा रहा है, तो अपना ब्राउज़र कैश हटाने(नई विंडो) की कोशिश करें।
- अपने डिवाइस को वापिस शुरु करें।
- अपना DNS कैश हटाएं (Windows, Mac, या Linux)।
अगर इनमें से कोई विकल्प काम नहीं करता, तो कृपया हमारी स्ट्रीम समस्या निवारण गाइड देखें या हमारी सहायता टीम से संपर्क करें।