कोरोनावायरस महामारी ने समाज के आपस में घुलने-मिलने के तरीके को बुरी तरह बदल दिया है। यात्रा पूरी तरह थम गई है, घर से काम करना(नई विंडो) आम बात बन गई है, और दुनिया की आबादी का बड़ा हिस्सा “सोशल डिस्टेंसिंग” कर रहा है और अपने घरों में रह रहा है।
हालांकि, हमें “कर्व को फ्लैटन करने” के लिए आपस में अलग रहना ज़रूरी है, इसका मतलब ये नहीं कि हम कटे हुए हैं। दुनिया भर में लोगों द्वारा हमारे बीच की दूरी को पार करने और इन तनाव भरे वक्त में हम सबको चाहिए जाने वाली सहायता और दोस्ती पहुंचाने के रचनात्मक तरीकों के कई(नई विंडो) उदाहरण(नई विंडो) सामने आए हैं।
इस महामारी ने ये भी साबित किया है कि इंटरनेट लोगों को जोड़ने में आज भी उतना ही असरदार है। व्यापक लॉकडाउन के इस दौर में, हमने इंटरनेट पे पहले से ज़्यादा निर्भर रहे हैं। वीडियो चैट सेवाएं(नई विंडो) और सोशल मीडिया(नई विंडो) ट्रैफिक में अब तक के सबसे ऊंचे स्तर देख रहे हैं। हम जानते हैं कि बस अपने प्रियजनों से बात कर पाने और उन्हें देख पाने में कितना फर्क पड़ता है।
हमें ये भी पता है कि कभी-कभी, जब आपको आराम और तनाव मुक्त होना हो, तो अपना पसंदीदा शो देखने से बेहतर कुछ नहीं। दरअसल, इतने ज़्यादा लोग Netflix से अपना दिल बहा रहे थे कि इस स्ट्रीमिंग सेवा को अपनी स्ट्रीमिंग क्वालिटी कम करनी पड़ी(नई विंडो) ताकि इंटरनेट टूटे नहीं।
इसीलिए हम मेहनत से अपने नेटवर्क का विस्तार जारी रखने की कोशिश कर रहे हैं। महामारी शुरू होने के बाद से, हमने 53 नए सर्वर जोड़े हैं।
यहां अब तक के सभी नए सर्वरों की सूची है
कनाडा
3 बेसिक प्लैन सर्वर, 5 Plus प्लैन सर्वर
फ्रांस
3 बेसिक प्लैन सर्वर, 5 Plus प्लैन सर्वर
आयरलैंड
3 बेसिक प्लैन सर्वर, 5 Plus प्लैन सर्वर
इटली
3 बेसिक प्लैन सर्वर, 5 Plus प्लैन सर्वर
यूके
3 बेसिक प्लैन सर्वर, 5 Plus प्लैन सर्वर
अमेरिका
1 Free plan सर्वर
हमने इन जगहों में नई Secure Core क्षमता भी जोड़ी है:
- ऑस्ट्रिया
- बुल्गारिया
- डेनमार्क
- एस्टोनिया
- जर्मनी
- जापान
- लाटविया
- मोल्दोवा
- नेदरलैंड
- रोमानिया
- स्लोवाकिया
- अमेरिका
देखें कि हमारे सभी VPN सर्वर कहां स्थित हैं(नई विंडो)।
ये नए सर्वर ज़्यादा लोगों तक पहुंचने की हमारी क्षमता बढ़ाते हैं और हमारे मौजूदा उपयोगकर्ताओं के लिए सेवा बेहतर करते हैं। चाहे आप परिवार से वीडियो चैट करने या भूगोलिक-ब्लॉक वीडियो स्ट्रीम करने के लिए ऑनलाइन आएं — या अन्य कंटेंट तक एक्सेस करें(नई विंडो) — हम यहां आपको ऐसा इंटरनेट कनेक्शन देने के लिए मौजूद रहेंगे जो आपकी सुरक्षा, निजता, और आज़ादी की रक्षा करता है।
नए सर्वर जोड़ना इन असाधारण वक्त में वैश्विक समुदाय की सहायता के लिए हमारे उठाए जा रहे प्रयासों में से सिर्फ एक है। ज़्यादा अपडेट के लिए हमारे ब्लॉग पे नज़र रखें और हमारे सोशल मीडिया चैनल फॉलो करें।
आप नवीनतम Proton VPN रिलीज़ के बारे में अप-टू-डेट रहने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो कर सकते हैं:
Twitter(नई विंडो) | Facebook(नई विंडो) | Reddit(नई विंडो) | Instagram(नई विंडो)
मुफ्त Proton Mail एन्क्रिप्टेड ईमेल खाता पाने के लिए देखें: proton.me/mail(नई विंडो)






