हमें ये बताते हुए खुशी हो रही है कि Chrome (और Chromium आधारित ब्राउज़र) और Firefox के लिए Proton VPN के ब्राउज़र एक्सटेंशन अब Proton Free प्लैन वाले सबके लिए उपलब्ध होंगे। ये एक्सटेंशन Proton कम्युनिटी की सबसे मशहूर अपीलों में से एक रहे हैं। अब जब ये मुफ़्त में उपलब्ध हैं, तो इनसे दुनिया भर के लोगों के लिए अपनी निजता की सुरक्षा करना और ऑनलाइन सेंसरशिप को बायपास करना आसान हो गया है।

नोट: Proton VPN Chromium आधारित ब्राउज़रों, जैसे Brave, Microsoft Edge, Chromium, Opera, और Vivaldi, के लिए भी उपलब्ध है।

नोट: Proton VPN Firefox आधारित ब्राउज़रों, जैसे LibreWolf और Waterfox, के लिए भी उपलब्ध है।

Proton VPN ब्राउज़र एक्सटेंशन का उपयोग कैसे करें

  1. Proton VPN ब्राउज़र एक्सटेंशन को Chrome Web Store(नई विंडो) या Firefox Browser Add-ons(नई विंडो) से डाउनलोड करें।
  2. अपने Proton VPN खाते के यूज़रनेम और पासवर्ड से साइनइन करें।
  3. तुरंत जुड़ें बटन पे क्लिक करें या किसी देश या किसी एक सर्वर को चुनें।

सेंसरशिप को मात देना पहले से ज़्यादा ज़रूरी है

लोकतंत्र और इंटरनेट सेंसरशिप के लिए ये एक महत्वपूर्ण साल रहा है। 2024 खत्म होने से पहले, दुनिया की लगभग 50% आबादी किसी राष्ट्रीय चुनाव में वोट दे चुकी होगी, जिनमें कई ऐसे देश शामिल हैं जिनका इतिहास इंटरनेट सेंसरशिप या अन्य गैर-लोकतांत्रिक हरकतों का रहा है।

Proton VPN में हम मानते हैं कि हर किसी को निजता और आत्मनिर्णय का अधिकार हासिल है। हमने वादा किया है कि ऐसे 21 देशों में चुनावों से पहले VPN सर्वर मुफ़्त में उपलब्ध कराएंगे, जहां लोगों को पहले भी ऑनलाइन गलत सूचना और सेंसरशिप का सामना करना पड़ा है। हमने अपना खुद का बनाया Stealth VPN प्रोटोकॉल अपनी Windows ऐप पे रिलीज़ किया है और Android के लिए छुपे हुए ऐप आइकॉन भी दिए हैं, ताकि तानाशाह सरकारों में रहने वाले लोगों के लिए हमारी सर्विसेज़ इस्तेमाल करना आसान हो। ये संसाधन ज़रूरी साबित हुए हैं, क्योंकि हमने Proton VPN डाउनलोड में तेज़ी देखी है, सेनेगल(नई विंडो), मोज़ांबीक(नई विंडो) और वेनेज़ुएला(नई विंडो) के चुनावों के दौरान।

हम Proton VPN ब्राउज़र एक्सटेंशन को सबके लिए मुफ़्त में उपलब्ध करा के (पहले ये सिर्फ़ पैसे वाले प्लैन के साथ ही उपलब्ध थे) अपनी कोशिशों को और बढ़ा रहे हैं। ये एकदम सही टूल हैं, क्योंकि ये ऑनलाइन सुरक्षा को आसान बनाते हैं और हमें और भी ज़्यादा लोगों तक पहुंचने देते हैं।

VPN एक्सपीरियंस को आसान बनाना

Proton VPN ब्राउज़र एक्सटेंशन से आप एक क्लिक में VPN सर्वर से कनेक्ट कर सकते हैं और अपने इंटरनेट कनेक्शन को एन्क्रिप्ट कर सकते हैं, बिना अपने डिवाइस पे ऐप इंस्टॉल किए, जिससे लोगों के लिए ये और भी आसान हो जाता है कि वे पक्का कर सकें कि वे बिना सेंसरशिप वाला इंटरनेट एक्सेस कर सकते हैं। और क्योंकि आप हमारे ब्राउज़र एक्सटेंशन सीधे हमारी वेबसाइट या Chrome और Firefox वेब स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं, हम उन देशों के लोगों तक पहुंच सकते हैं जहां सरकारों ने Google प्ले स्टोर और Apple App Store पे VPN ब्लॉक कर दिए हैं।

Proton VPN ब्राउज़र एक्सटेंशन से आप अपने ब्राउज़र को हमारे VPN सर्वर से कनेक्ट कर सकते हैं, जबकि आपके डिवाइस पे बाकी एप्लीकेशन अपने लोकल ISP के ज़रिए सामान्य तरीके से चलती रहती हैं। अगर आपके पास Proton VPN का पैसे वाला प्लैन है, तो आप हमारा ब्राउज़र एक्सटेंशन जितने चाहें अलग-अलग ब्राउज़र में चला सकते हैं और हर ब्राउज़र को अलग सर्वर से कनेक्ट कर सकते हैं, जिसमें एक साथ 10 तक VPN कनेक्शन हो सकते हैं।

Proton कम्युनिटी ऑनलाइन आज़ादी की सहायता करती है

सबको मुफ़्त और खुले इंटरनेट तक एक्सेस दिलाने में Proton VPN एक अहम भूमिका निभाता है। हम Proton Free प्लैन इसीलिए देते हैं क्योंकि हर किसी को सही जानकारी और निजता का अधिकार है, लेकिन Proton कम्युनिटी की सहायता के बिना ये मुमकिन नहीं होता।

जिन लोगों ने Proton का पैसे वाला प्लैन चुना है, उन्होंने हमारी टीम को नए तरह की एंटी-सेंसरशिप खासियतें डेवलप करने और हमारे ऐप, एक्सटेंशन और सर्वर मुफ़्त में उपलब्ध करने में सक्षम किया है। इससे Proton VPN दुनिया की सबसे मशहूर VPN सर्विसेज़ में से एक बन गया है, खासकर उन देशों में जहां इंटरनेट पे बारीकी से नज़र रखी जाती है या उस पर भारी सेंसरशिप होती है।

आपकी सहायता के लिए धन्यवाद।